सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य- आशुतोष तिवारी*

भिण्ड, ( ब्यूरो रिपोर्ट )/एमपी हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन आशुतोष तिवारी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) का भिण्ड शहर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे के निवास "मातृछाया" पर आगमन हुआ जहां भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका फूलमालाओं से स्वागत किया ततपश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। आशुतोष तिवारी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनकी कुशलक्षेम जानी और उनके क्षेत्र में केंद्र एवं प्रदेश की यशस्वी सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली जनहितैषी योजनाओं की समीक्षा की। तिवारी ने कहा कि आज भारत देश वैश्विक स्तर पर महाशक्ति बनकर उभरा है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पूरे विश्व ने ग्लोबल लीडर माना है और मोदी जी विश्व के सबसे पसंदीदा नेता के तौर पर चुने गए हैं, जिन महाशक्तिशाली देशों के समक्ष कांग्रेस के शासनकाल ने हमें नतमस्तक होना पड़ता था, आज उन्हीं पावरफुल देशों की आंखों में आंखे डालकर हम बात करते हैं, विश्व मे जहां भी जिस भी देश मे हमारे प्रधानमंत्री जाते हैं वहां का वातावरण मोदीमय हो जाता है, ये सब भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी सोच एवं जनहित सर्वोपरि के संकल्प से ही सम्भव हुआ है। आशुतोष तिवारी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की यशस्वी भाजपा सरकार से जनहितैषी योजनाओं का ऐसा सुरक्षाचक्र जनता को प्रदान किया है जिनके माध्यम से उनके जीवन मे व्यापक परिवर्तन आये हैं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सीखो कमाओ योजना जैसी न जाने कितनी ही योजनाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर जनता के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है, आज प्रदेश की महिलाओं का भविष्य बेहद सुनहरा है, महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का सपना साकार किया जा रहा है। डॉ रमेश दुबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश सरकार ने सीखो कमाओ योजना के माध्यम से युवाओं को बेहतरीन मौका प्रदान किया है, रोजगार की अपार सम्भावनाओं को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहुत ही शक्तिशाली एवं क्रांतिकारी कदम उठाया है, इस योजना के माध्यम से युवा अपने भविष्य को सुद्रण बना सकते हैं और प्रशिक्षण के दौरान से उन्हें 8 से 10 हज़ार रुपये प्रतिमाह प्रदान करने का संकल्प प्रदेश की भाजपा सरकार ने लिया है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं का इस योजना में पंजीयन कराने का प्रयास करें ताकि अधिकाधिक युवा लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नेता अनिल कटारे, उपेंद्र शर्मा,शिवप्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, शंकर शर्मा सरपंच, लटूरी शर्मा,संत कुमार शुक्ला,डाल सिंह, दिलीप बोहरे,अनिल दुबे, भीम खटीक, संतराम आदि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य- आशुतोष तिवारी*

Leave a comment