- Post by Admin on 15-06-2021 07:20:35pm
भिण्ड( ब्यूरो रिपोर्ट) गुरूवार को विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने गौरी सरोवर के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल बनाने के लिए पर्यटन विकास विभाग अधिकारियों के साथ गौरी सरोवर पर पहुंचकर समीक्षा की। दरअसल विगत विधानसभा सत्र के दौरान विधायक संजीव सिंह ने गौरी सरोवर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए विधानसभा में याचिका लगाई थी। विधायक ने पर्यटन विकास विभाग से आए अधिकारियों को बताया कि ऐतिहासिक गौरी सरोवर पर हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कायाकिंग कैनोइंग प्रतियोगितायें आयोजित होती हैं। जिसे देखने के लिए बाहर से सैलानी आते हैं यहां करीब 100 मंदिर निर्मित हैं जो जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में हैं। सरोवर में सैलानियों के लिए दो स्पीड बोट, वाटर स्पोर्ट एक्टिविटी, फूड जोन, सरोवर में फ्लोटेड फाउंटेन, एसटीपी प्लांट, पार्क विकसित करने होंगे। यह कार्य होने से गौरी सरोवर शहर का सबसे बड़ा पर्यटन स्पॉट के रूप में उभकर सामने आएगा।
