- Post by Admin on 06-06-2022 09:27:57pm
भिंड (मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)/मध्यप्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के मद्देनजर भिंड जिले के थानों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल जॉन एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने गत रात्रि दरमियानी गोहद चौराहा पहुंचकर उन्होंने थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा से अपराध और अपराधियों के संबंध में जानकारी हासिल की तथा थाना में मौजूद माल खाना आर्म्स एम्युनिशन, बलवा, ड्रिल ,सामग्री एवं टीयर गैस, हवालात, कंप्यूटर कक्ष चेक किया साथ ही स्थाई वारंटी गिरफ्तार फरारी बदमाशों का रजिस्टर को भी चेक किया एवं थाना स्टाफ से बातचीत की एवं चुनाव संबंधी कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं पुलिस अधीक्षक चौहान के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया थाना में पुलिस स्टाफ की गैर हाजिरी दर्ज कराई के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम वी रक्षित केंद्र में ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है

