भिंड ग्वालियर हाइवे सिक्स लेन की मांग को लेकर धर्म सभा

मध्यप्रदेश (मुकेश मिश्रा)/ भिंड , ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन की मांग और गौ अभ्यारण का मुद्दा गरमाता जा रहा है संत समाज द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है आज चिलोंगा और फूफ में पूज्य संत श्री हरिनिवास जी अवधूत महाराज और पूज्य संत कालीदास महाराज के नेतृत्व में आम जन मानस ने अभियान को लेकर चर्चा की , पूज्य संत श्री हरिनिवास जी अवधूत महाराज चिलोंगा ने कहा यह मानव जीवन और गौ माता को बचाने की लड़ाई है सभी जन एकजुट होकर अपनी एकता दिखाए तभी सरकार हमारी बात मानेगी, अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज ने कहा कि हर घर से एक नौजवान निकले 27 मार्च को चंबल पुल से ग्वालियर तक जन जागरण धर्म यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आम जन मानस से 10अप्रैल अखंड आंदोलन में आने की अपील करेंगे ,महाराज ने कहा कि सही मायने में परहित करना पराई पीड़ा को अपनी पीड़ा समझना ही धर्म है भिंड जिले में सरकार अधर्म कर रही है मानव जीवन बचाना सबसे बड़ा धर्म और संत समाज धर्म बचाने की लड़ाई लड़ रहा है,इस अवसर कई समाज सेवी आम जन उपस्थित रहे

भिंड ग्वालियर हाइवे सिक्स लेन की मांग को लेकर धर्म सभा

Leave a comment