चुनाव में वॉर्डर चेकिंग पर सख्त कलेक्टर, एस पी
- Post by Admin on 16-04-2024 11:49:57am
भिण्ड 16 अप्रैल 2024/(मुकेश मिश्रा)/लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने अंतर्राज्यीय नाका पाण्डरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों से बातचीत कर बार्डर पर सतर्कता बरतते हुए चैकिंग करने की बात कही। साथ ही सघन वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चैकिंग के दौरान यात्रा कर रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने पाए। साथ ही अवैध रूप से कैश, शराब व अन्य नशीले पदार्थ, बेशकीमती धातुओं एवं मुफ्त में बांटने वाली सामग्रियों को चेक कर पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

