- Post by Admin on 26-02-2026 09:56:29pm
भिंड मध्य प्रदेश/( मुकेश मिश्रा) खबर भिंड जिले से आ रही है जहां आज युवक कांग्रेस के नेता आशीष भारद्वाज (पत लोखरी )ने युवक कांग्रेस जिला महासचिव पद से दिया है उन्होंने इस्तीफा की प्रति प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान, जिला अध्यक्ष मनीष पुरोहित को भेजी है श्री भारद्वाज मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और अटेर विधानसभा से विधायक हेमंत कटारे के करीबी माने जाते हैं उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहां है जहां सम्मान ना हो और स्वाभिमान पर बात आ जाए तो वहां रहना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। श्री भारद्वाज ने अपने त्यागपत्र में कहा है कि अब मेरा युवक कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है श्री भारद्वाज से दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि आगे की रणनीति आने वाले समय में तय करूंगा। अब देखना होगा आखिर युवाओं का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग क्यों हो रहा है । क्या कांग्रेस पार्टी इस पर गंभीरता पर विचार करती है कि नहीं।

