- Post by Admin on 15-03-2021 10:12:01am
भिंड/व्युरो/- भिंड जिले में अवैध रेत उतखनन ओवर लोडिंग को लेकर ख़ूनी संघर्ष में पिछले दिनों मेंहगांव के गहे ली गाँव के पास युवक रॉ की गुर्जर की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। पुलिस द्वारा तथाकथित आरोपियों के विरुद्ध मामला कायम कर लिया गया था लेकिन पॉवर में कंपनी के मालिक औ र मौके पर उपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध 120बी के तहत मामला पंजीबद्ध नहीं किया गया था। इससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशा न लगता है उक्त आरोप मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने लगाते हुए मांग की है कि कथित आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया लेकिन पॉवर मेक कंपनी के मालिक और मौके पर उपस्थित कंपनी के कारिंदों के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया गया है। श्री चौधरी ने मांग की है कि कंपनी के मालिक और उनके मुलाजिमों के विरुद्ध भी 120बी के तहत शह आरोपी का मामला पंजीवद्ध किया जाए। इसी मांग को लेकर जन संघर्ष मंच के बैनर तले हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ मेहगांव कूच करेंगे औ र एस डी ओ पी मेहगांव को ज्ञापन पत्र सौपेंगे। जिससे आरोपियों को सजा दिलाई जा सके और रॉ की गुर्जर को इंसाफ।
