- Post by Admin on 01-05-2023 06:35:08pm
24 घंटे के अंदर पकड़ा गया चोर , माल भी हुआ बरामद *********************************************************** भिंड (मुकेश मिश्रा)/ दिनांक 30-04-23 को शाम के समय भद्रकाली माता मंदिर वेयर हाउस के पुजारी ने थाना मेहगांव उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट लिखवाई कि जब मैं मंदिर पहुंचा तो मैंने देखा मंदिर में टंगे पीतल के पांच छोटे तथा एक बड़ा घंटा गायब थे जंजीर कटी डली थी मंदिर में रखी दान पेटी का ताला टूटा हुआ था उसमें से पैसे गायब थे कोई अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में घंटी व दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी कर के ले गया है इस पर थाना मेहगांव में अपराध क्रमांक 107 /23 धारा 457 ,380 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेंद्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश कुमार खरपूसे व श्रीमान एसडीओपी महोदय मेहगांव श्री आरकेएस राठौर द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार तत्परता के साथ मुखबिर सूचना पर थाना मेंहगांव पुलिस द्वारा एक आरोपी को सरकारी वेयर हाउस मेहगांव से पकड़ा गया पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 6 पीतल के घंटे तथा चोरी गए रुपए बरामद किए गए । आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मेहगांव निरी. रविंद्र शर्मा सहायक उप निरीक्षक अशोक तिवारी, रामप्रकाश शर्मा,आर दिनेश मुद्गल, अवनीश चौहान, मायाराम की मुख्य भूमिका रही ।

