- Post by Admin on 02-03-2023 12:48:32pm
थाना मेहगांव पुलिस का अवैधानिक गतिविधियों पर लगाम हेतु रात्रि कस्बा भ्रमण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेंद्र सिंह चौहान जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश कुमार खरपूसे जी तथा एसडीओपी महोदय मेहगांव श्री आरकेएस राठौर जी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक रविंद्र शर्मा द्वारा अपने बल के साथ रात्रि में कस्बा भ्रमण किया गया कस्बा भ्रमण के दौरान मेहगांव पुलिस द्वारा भिंड मेहगांव तिराहा , गोरमी तिराहा, हाट बाजार तथा मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकाला पैदल मार्च के दौरान रोड किनारे लगे ठेलो पर व उसके आस पास शराब पीते मिले लोगों को सख्त हिदायत दी ,अवैधानिक रूप से शराब बेचते मिले लोगों पर 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की ,रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमते लोगों की रोक-टोक की, आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी फोर व्हीलर गाड़ियों को चेक किया गया । सूचीबद्ध निगरानी बदमाशो व गुंडों को उनके घरों पर चेक कर अपराध से दूर रहने की हिदायत दी । मेहगांव की जनता से थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा की अपील यदि जहां भी अपराध व अपराधियों की जानकारी मेरे मोबाइल नंबर *9300599021 पर* देकर सजग नागरिक के दायित्वों का निर्वाहन करे ।

