नारी सम्मान योजना से बहिनो के जीवन में आएगी खुशहाली- पिंकी*

भिण्ड -(मुकेश मिश्रा)/ भिण्ड जिले में कांग्रेसियों द्वारा नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने का सिलसिला जारी है। शहर के राम नगर वार्ड १० में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता धमेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में 200 से अधिक महिलाओं के फॉर्म भरवाए। धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरने के लिए उत्साह देखा जा रहा है। लोकप्रिय पुर्व मुख्य्मंत्री कामलनाथ की नारी सम्मान योजना प्रदेश की प्रत्येक माता बहिनों के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगी। बहिनों के जीवन में बदलाव आएगा। कांग्रेस सरकार बनते ही बिना शर्त १५०० रुपए प्रत्येक महिला को मिलेगा और मंहगाई से मुक्ति हेतु १२०० रूपए वाला रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ ५००,रुपए में दिया जाएगा। जनता भाजपा की झूठी घोषणा पर अब विश्वाश नही करेगी। पीसीसी डेरी गेट संजय भूता ने कहा जनता भी समझ चुकी है आने वाला कल कांग्रेस का होने वाला है और प्रदेश की जनता भी बीजेपी के भ्रष्टाचार से अब तंग आ चुकी है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन रही है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी द्वारा पहले ही प्रदेश की जनता के लिए 5 सौगाते दे दी हैं। कांग्रेस की सरकार बनते ही हमारी सरकार कर्मचारी भाइयों को पुरानी पेंशन योजना जो भाजपा के कार्यकाल में बंद हो गई है उसे भी चालू की जावेगी। शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने १०० यूनिट बिजली बिल फ्री और २०० यूनिट पर आधा बिल देने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद रामहेत शाक्य, शहर मीडिया प्रभारी विपुल जैन,महामंत्री दीपक शर्मा,राकेश राजावत,अनुज त्रिपाठी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नारी सम्मान योजना से बहिनो के जीवन में आएगी खुशहाली- पिंकी*

Leave a comment