एरियर भुगतान व क्रमोन्नति वेतनमान के लिए शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

भिंड/ (मुकेश मिश्रा)/ भिंड जिले में गत दो वर्षों से अध्यापक शिक्षक वर्ग को एरियर भुगतान नहीं किया जा रहा है तथा क्रमोन्नत आदेश होने कै वाद क्रमोन्नत वेतनमान नहीं लगाया जा रहा है इसके विरोध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस भिंड से जिला कलेक्टर कार्यालय के बीच रैली निकाली ओर धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में भिंड विधायक नरेन्द्र कुशवाह शिक्षकों की मांग के समर्थन में उपस्थित हुए ओर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को मोके पर बुलाया तथा जिला कलेक्टर से अपनी उपस्थिति में शिक्षक प्रतिनिधि मंडल की चर्चा कराई । कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षकों की समस्त मांगोंको स्वीकार किया तथा एरियर भुगतान तथा क्रमोन्नत आदेश के वेतनमान नही लगाने वाले कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए साथ ही संगठन की मांग पर जिला मुख्यालय पर सर्विस वुक सत्यापन के लिए कैंप लगवाने का आश्वासन दिया। इस बीच शिक्षकों ने भारी ठंड में अपनी मांगों को मनवाने के लिए दो हजार से अधिक संख्या में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया तथा भिंड विधायक का शिक्षकों की जायज मांगों के समर्थन के लिए जिले भर के शिक्षकों ने आभार माना है । इस मौके पर मोके पर गिर्राज सिंह भदौरिया, इंद्रपाल नागर, अनू सेंगर ,उपेंद्र भदौरिया ,भूपेंद्र भिलवार ,जय सिंह चौहान, जितेन्द्र भदोरिया, कुशमकांत पाराशर, करषणवीर कुशवाह, आलोक शर्मा, अवधेश तोमर, महावीर तोमर, दिग्विजय लोधी, हरिप्रकाश दैपुरिया, कमलेश पिप्पल, रजनी अहिरवार संतोष तोमर, सीमा तोमर, रघुनंदन कुशवाह आदि पदाधिकारियों के साथ लगभग दो हजार शिक्षक उपस्थित रहे। आनंद सिंह भदौरिया जिला अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ भिंड

एरियर भुगतान व क्रमोन्नति वेतनमान के लिए शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

Leave a comment