भिंड विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 31 मार्च को
- Post by Admin on 29-03-2024 03:03:32pm
मध्यप्रदेश/भिण्ड - भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आगामी ३१ मार्च २०२४ को रखा गया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज ने बताया आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भिंड विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लोकसभा प्रत्यासी विधायक फूल सिंह बरैया के नेतृत्व में ३१मार्च को दोपहर १२ बजे वैष्णो मांगलिक भवन बायपास रोड फोजदार टाल के सामने रखा गया है। जिसमे जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा,लोकसभा समन्वयक पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव,सहित जिले विधायक, पूर्व विधायक,पूर्व मंत्री जिला कांग्रेस अध्यक्ष,शहर अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष,एवं कार्यकर्ता, मंडलम,सेक्टर,पार्षद,जनपद,जिला पंचायत सदस्य, एवं निर्वाचित सदस्यों को उपस्थित रहने की अपील की गई है।

