- Post by Admin on 14-06-2025 04:35:39pm
भिंड मध्यप्रदेश/(मुकेश मिश्रा)/ भिंड मुख्यालय पर आज उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 14-06-2025 को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शारदा इंटरनेशनल स्कूल भिंड में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वयक श्री व्योमेश शर्मा जी जिला शिक्षा केंद्र भिंड, जिला सह-समन्वयक श्री विवेक शर्मा, जिला शिक्षा केंद्र भिंड, खंड स्रोत समन्वयक श्री रणधीर सिंह, ब्लॉक सह-समन्वयक अशोक पवैया, बी.ए.सी. धर्मेंद्र तिवारी, देशराज गोयल, ब्लॉक एम.आई.एस प्रभारी जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में हुआ। जिसमें विकास खंड के समस्त जनशिक्षा केंद्र प्रभारी, जनशिक्षक संकुल सह समन्वयक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला सह-समन्वयक द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया गया। बी.आर.सी.सी. एवं ब्लॉक सह-समन्वयक अशोक पवैया द्वारा साक्षरता संबंधी सभी आंकड़े प्रस्तुत किए गए एवं सर्वे के बारे में विस्तार से बताया गया। जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार शाक्य द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

