*आरएसएस से जुड़े लोगों की गवाही से हुई थी भगतसिंह को फाँसी- भूता*

भिण्ड- नगर कांग्रेस ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।नगर कांग्रेस के द्वारा किला रोड पर शहीदे आज़म भगतसिंह की प्रतिमा स्थल पर शहीदी दिवस मनाया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता ने ने कहा कि अगर आरएसएस संगठन से जुड़े लोग अंग्रेजो की कठपुतली बनकर गवाही नही देते तो आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगतसिंह और उनके साथियों को फंशी नही होती और देश पहले आज़ाद हो जाता। श्री भूता ने कहा आरएसएस देश को तोड़ने का कार्य करती हैं आज भाजपा और उसकी सरकार उसी रास्ते पर चल रही हैं। वरिष्ठ नेता *डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा* देश की आजादी के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था, उन्हें तय समय से 12 घंटे पहले ही फांसी दे दी गई थी। उन जैसे शहीदों के बलिदान के कारण ही देश आजाद हो सका। *शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने* कहा देश की आजादी व अखंडता को बनाए रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री जैन ने कहा कि आज नई पीढ़ी को देश की आजादी और उसका गौरवमयी इतिहास बताने की आवश्यकता है। *कार्यवाहक नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी* ने युवाओं से भगत सिंह के आदर्शों पर पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रमुखरूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कल्पना मिश्रा,महामंत्री विनोद पण्डित,ममता मिश्रा, रेखा भदौरिया ,रीना चौहान , राहुल राजावत , राजेश शर्मा,शैलेन्द्र भादौरिया,अंकित तोमर , मनोज जेन , अजय विमल , श्रीवास्तव , रामहेत शाक्य , सतपाल अगरिया , बृजेश जेन , ममता मिश्र , पीसी दिक्सित ,अनीस कुरेशी , कमलेश जाटव , आदि कई कार्यकर्ता उपस्तिथ थे

Leave a comment