भाजपा तानाशाही सरकार हैं बेरोजगारों को दिए रोजगार के बदले डंडे- बालेंदु शुक्ल

भिंड- (@ मुकेश मिश्रा) /जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री जिला कांग्रेस प्रभारी बालेंद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता विधायक डॉ गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह, विधायक मेवाराम जाटव, भिंड दतिया लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया,प्रदेश महामंत्री खिजर मोहम्मद कुरेशी, पूर्व अध्यक्ष जय श्रीराम बघेल ने प्रमुख रूप से मंच पर अपनी बात रखी,पूर्व मंत्री एव विधायक डॉ गोविंद सिंह ने कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता एव आने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन के साथ चुनाव जीतने की रणनीति पर भी चर्चा की तथा इसीक्रम में भिंड कांग्रेस प्रभारी बालेंदु शुक्ल ने भी अपने विचार रखे और कहा भाजपा को घमंड हो गया बो तानाशाही सरकार है बेरोजगार लोगो नोकरी के बदले डंडे मिल रहे हैं मंहगाई चरम पर है प्रदेश में आई बाढ़ आपदा से हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए है पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवाय घोषणाओं के कुछ नही कर रहे हैं। इसीक्रम में पूर्व मंत्री राकेश चौधरी ने पार्टी को एकजुटता से कार्य करने व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हमेसा साथ देने की बात कही,गोहद विधायक मेवाराम जाटव ने भी अपनी बात रखी।जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा जल्दी जिला कार्यकारिणी विस्तार होगा जिससे कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके,तथा आने वाले पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में हम कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत कर सके ।इस मौके पर जिला पदाधिकारी,सभी बिंग मोर्चा के अध्यक्ष,मंडल, ब्लाक,सेक्टर बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment