- Post by Admin on 07-05-2021 08:23:16pm
भिण्ड, वर्तमान समय मे पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसे में मध्यप्रदेश में भी कोरोना ने बहुत तबाही मचाई है, प्रदेश के कई ऐसे जिलों जहां सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है वहां से हर दिन ये मांग की जा रही थी कि सीटी स्कैन मशीनों को लगाया जाए ताकि कोरोना महामारी से जनता को समय पर चिकित्सक बचा सकें। इस विषय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने रूपरेखा तय कर जिलों में सीटी स्कैन की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित हुए टेंडर जारी करने के लिए कहा था। भिण्ड जिले की जनता के द्वारा भी लगातार ये मांग की जा रही थी कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन न होने की वजह से मरीजों को 80 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है,कई मरीजों की तो सांसे ही रुक जाती थीं। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिले के कोविड प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे के द्वारा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत कराया और भिण्ड जिला अस्पताल को सीटी स्कैन की सुविधा प्रदाय करने के लिए निवेदन किया। श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए सीएम शिवराज सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी से भिण्ड में भी सीटी स्कैन सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा। सांसद सिंधिया की मांग पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भिण्ड जिले को सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मंजूर कर दी गयी है, जिसका टेंडर जयपुर की वास्को टेली रेडियोलॉजी को दिया गया है,जल्द ही मशीन का सेटअप शुरू कर दिया जाएगा। सीटी स्कैन की मंजूरी दिए जाने पर कोविड प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया एवं डॉ रमेश दुबे एवं समस्त जनप्रतिनिधियों ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का आभार व्यक्त किया।
