तेलंगाना विधायक टी राजा पर FIR कराने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोंपेंगे सपाई
- Post by Admin on 30-08-2024 09:29:09pm
मध्यप्रदेश/भिण्ड/ (मुकेश मिश्र)/ पिछले दिनों पिछोर जिला शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना के वीजेपी विधायक टी राजा के द्वारा समाजवाद के पुरोधा भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण सम्मान से विभूषित श्रद्धैय नेताजी मुलायम सिंह यादव के बारे में मंच से अपशब्दों एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया है जिससे देश एवं प्रदेश में भारी आक्रोश व रोष व्याप्त है जिसको लेकर शनिवार दि. 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सोंपकर तेलंगाना के वीजेपी विधायक टी राजा के खिलाफ FIR दर्ज करने एवं उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग करेंगे ।

