भिण्ड पुलिस अधीक्षक की जद में अपराधी

भिण्ड,[मुकेश मिश्रा की कलम से]/ भिंड जिले में कुछ वर्षों से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे थे ।जिससे छोटे अपराधों से लेकर संगीन अपराधों की बाड़ सी आ गई थी । अपराधीयों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि वो विभिन्न संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे थे ।लेकिन जब से नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने पदभार ग्रहण किया तब से जिले में पुलिस की टीम द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। निश्चित ही जिले वासियों के लिए राहत की बात है पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के द्वारा जिले में खनन माफियाओं से लेकर छोटे बड़े अपराधियों को अपनी जद में लाने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है इसी की परिणति है कि खनन माफियाओं की पनडुब्बियों को आग के हवाले कर दिया हो, या फिर लाखों रुपए के गांजा तस्करी का खुलासा हो या फिर गन लूटरें हों , दहशत गर्दी फैलाने वालों को भी नकेल डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । यदि इसी प्रकार से नकाबपोश अपराधियों पर पुलिस कार्रवाई करती रही तो सच मानिए जिले में फिर से अमन चैन शुरू हो जाएगा । जिसकी आमजन को फिलवक्त अति आवश्यकता है । पुलिस को घरेलू हिंसा और जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए भी तत्परता दिखानी होगी जिससे नए अपराधों पर भी अंकुश लग सकेगा । आमजन में पुलिस की छवि मित्रों जैसी हो....…. और अपराधियों में पुलिस का खौफ ...…....तो इससे अच्छा कुछ और हो नहीं सकता ।

Leave a comment