जमना वाले बड़े हनुमानजी मंदिर सैंथिया बाग पर 10 दिसंबर से होगी रास लीला ।

भिंड, (मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)/ जामना वाले बड़े हनुमान मंदिर सैंथिया बाग में 10 दिसंबर से रास लीला का आयोजन किया जाएगा । उक्तासय की जानकारी मंदिर प्रबंधक सत्यनारायण सैंथिया ने दी है । श्री सैंथिया बताया कि रास लीला की मंडली मथुरा वृंदावन से बुलाई जा रही है इसमें देश के प्रख्यात कलाकार भगवान श्री कृष्ण के चरित्र को शो के रूप में मंच पर मनमोहक रास रचाकर भगवान की लीलाओं को दिखाएंगे । धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया गया है कि भगवान की लीलाओं को देखने।जरूर आएं ।

Leave a comment