नेशनल लोक अदालत का हुआ शुभारंभ
- Post by Admin on 09-03-2024 12:51:40pm
भिंड मध्यप्रदेश /(मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)/ खबर भिंड से है जहां आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री राजीव कुमार अयाची द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्जवलित कर नेशनल लोक अदालत का औपचारिक शुभारंभ एडीआर भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में किया गया। इस दौरान विशेष न्यायाधीश एवं लोक अदालत प्रभारी भिण्ड श्री डीपी मिश्र, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री हिमांशु कौशल, अध्यक्ष अभिभाषक संघ भिण्ड श्री विनीत मिश्रा सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

