कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित
- Post by Admin on 14-09-2022 09:22:19pm
कलेक्टर ने शासन की योजनाओं का लाभ ना देने की प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेकर ग्राम भगवासी पटवारी को निलंबित किया कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम भगवासी का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पटवारी द्वारा नियमित कार्य स्थल से नदारद रहने, भष्टाचार करने और शासन की योजनाओं का लाभ ना देने की प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेकर ग्राम भगवासी पटवारी श्रीमती रेखा श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।

