- Post by Admin on 08-12-2021 05:32:41pm
संगठन द्वारा जो दायित्व सोपा है उसे समाज हित मे पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वहन करूँगा - आशु राजौरिया* भिण्ड,ब्यूरो।। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन के ब्रम्हलीन आचार्य प्रभाकर मिश्र, संगठन के अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र कौशिक जी, बागपथ उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शर्मा, बरिष्ठ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर पण्डित युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र दुबे जी की अनुशंसा पर संभागीय ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम उपाध्याय ने भिण्ड के युवा समाज हित मे कार्यरत समाजसेवी पत्रकार आशु राजोरिया को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन का संभागीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजौरिया ने कहा कि मुझे अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन द्वारा विस्वास जताकर जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा हैं मैं उसको पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। साथ ही सामज हित के कार्यो के माध्यम से संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। ब्राह्मण संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आशु राजोरिया को इस उपलब्धि पर प्रदेश के सभी सामाजिक बंधुओ, संगठनों, मित्रो, समाजसेवियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।
