- Post by Admin on 08-06-2022 07:30:22pm
भिंड (मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट) / मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भिंड के कार्यपालन यंत्री को लिखे पत्र में भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने उल्लेख किया है कि वीरेंद्र वाटीका की डीपी से हनुमान मंदिर तक की बिजली केवल जल जाने अर्थात क्षतिग्रस्त होने की वजह से आने जाने वाले व्यक्तियों की जनहानि होने की पूरी संभावना है विद्युत केबल को बिजली विभाग द्वारा ना बदले जाने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी है कानून व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से कायम रहे इसके लिए एसडीएम भिंड का पत्र दिनांक 20 मई 2022 व 27 मई 2022 को भिंड पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग को तत्काल समस्या का निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री को 6 .5 .2022 को पत्र लिखा था जिस पर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते न तो आज दिनांक तक बिजली केबल को बदला गया और ना ही उसे किसी प्रकार का सुधार किया गया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब जिले के आला अफसरों की बात को विद्युत विभाग के अधिकारी नहीं सुन रहे हैं । तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी इससे साफ जाहिर होता है कि जिले में विद्युत व्यवस्था की स्थिति इतनी लचर होगी ? महत्वपूर्ण बात यह भी है कि ग्वालियर चंबल अंचल से ही विद्युत विभाग के मंत्री आते हैं इसके बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में मंत्री जी का जरा भी डर भय नहीं है ।

