- Post by Admin on 17-09-2021 02:58:18pm
भिंड/ [मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट]10 वर्षीय बालिका के गुमशुदा होने पर थाना मौ पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर सकुशल बरामद किया है दिनांक 16 -9- 2021 को थाना मौ पर फरियादी देशराज निवासी बरौली थाना मो में रिपोर्ट की थी उसकी पुत्री मोना उर्फ अरुणा उम्र 10 वर्ष निवासी बरौली अपने घर से कहीं चली गई है जो कि आज पड़ोस एवं रिश्तेदारी में ढूंढने पर नहीं मिली प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला कि बालिका ने अपने पिता देशराज से खाने के लिए ₹10 मांगे थे तो जो उसके द्वारा नहीं देने पर लड़की नाराज होकर घर से चली गई थी इस रिपोर्ट पर से थाना मौ पर अपराध क्रमांक 246 / 2021 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था बालिकाओं के अपहरण होने वाले अपराधों की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक भिंड श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा बच्ची का पता लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिंड श्री कमलेश खरपुरे और अनुभवी अधिकारी पुलिस श्री नरेंद्र सोलंकी को निर्देशित किया गया इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बल और थाना प्रभारी निरीक्षक शिव सिंह यादव द्वारा संयुक्त रुप से लड़की के माता-पिता से पूछ ताछ कर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं घटनास्थल पर ग्राम बरोली में से मौ तथा आसपास अन्य स्थानों के मार्गों पर बालिका की तलाश हेतु थाना मौ के अधिकारी कर्मचारी की टीम रात में रवाना की गई और थाना क्षेत्र में इन तीनों के माध्यम से मुनादी कराई गई साथ ही रात्रि में बस स्टैंड मंदिर एवं तत्परता से चेक किया गया पार्टी को बालिका मोना उर्फ अरुणा उम्र 10 साल निवासी बरौली बस स्टैंड के पास आदिवासी मोहल्ला मौ में सोती हुई मिली बालीक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पापा द्वारा उसको डांटने पर नाराज होकर वह बिना बताए चली गई थी मामला 10 वर्ष बालिका के अपराध से संबंधित था जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन के अंतर्गत मौत होने के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा संवेदनशीलता के साथ सफलतापूर्वक बालिका को सकुशल बरामद किया गया ।
