16 दिसम्बर को विशाल नेत्र शिविर

Bhind रौन 14/12/2022,…..डॉ. श्याम बिहारी शर्मा जी की स्मृति में चलाए जा रहे सतत सेवा कार्यों की श्रंखला में दिनाँक 16 दिसम्बर 2022 (शुक्रबार) को बिशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इंजी. विजय प्रकाश शर्मा, अबधेश सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से दिनाँक 16 दिसम्बर 2022 (शुक्रबार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01 :00 बजे तक कान्हा उत्सव वाटिका, इंदुर्खी तिराह, गोरई, रौन में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मोतियाबिंद के रोगियों को ऑपरेशन हेतु परीक्षण के बाद ग्वालियर भेजा जाएगा। इच्छुक मरीजों से अपील की गई है, कि अपने साथ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अवश्य लावें।

16 दिसम्बर को विशाल नेत्र शिविर

Leave a comment