भिंड जिले को 2027 तक पूर्ण साक्षर करने का दिया लक्ष्य

भिंड मध्यप्रदेश (मुकेश मिश्रा)/उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अध्याय 21 के प्रावधानो के अनुसार 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरो को नवसाक्षर करने हेतु प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में "उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2027 तक जिले को पूर्ण साक्षर किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुक्रम में राज्य आजीविका मिशन की स्वसहायता समूह की साक्षर एवं असाक्षर दीदियों को साक्षर किये जाने हेतु साक्षर दीदी को एन.आइ.एल.पी. एम.पी. मोबाइल एप्प पर अक्षर साथी के रूप में पंजीयन कर, असाक्षर दीदियों का सर्वे उपरांत पंजीयन करने एवं पठन-पाठन कराकर आगामी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में सम्मिलित कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। श्री किरोडी लाल मीना कलेक्टर जिला भिण्ड, श्री सुनील दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन मे, श्री महेन्द्र सिंह सौजन्या डिप्टी कलेक्टर एवं डीपीसी, श्री अमृत लाल जिला प्रबंधक आजीविका मिशन जिला भिण्ड श्री विवेक शर्मा जिला समन्वयक साक्षरता, एवं श्री रन्धौर सिंह यादव खण्ड स्त्रोत समन्वयक खण्ड भिण्ड के निर्देशानुसार कार्यालय जनपद पंचायत भिण्ड में बसंत पंचमी के अवसर पर साक्षर दीदियों को साक्षरता शिक्षा शपथ दिलाते हुए उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री अशोक पवैया खण्ड सह समन्वयक साक्षरता के द्वारा NILP-MP मोबाइल एप्प का प्रशिक्षण दिया जाकर साक्षर दीदियो का अक्षर साथी के रूप में एप्प पर पंजीयन कराया गया। श्री कुबेर त्रिपाठी खण्ड प्रबंधक, श्री पुष्पेन्द्र सोनी के द्वारा सभी दीदियो को मोबाइल में NILP-MP एप्प को डाउनलोड कराने में सहयोग कर कार्यक्रम को सम्पादित कराया गया। उक्त कार्यक्रम में स्वसहायता समूह की साक्षर दीदियो में उत्सुकता के साथ भाग लिया गया ।

भिंड जिले को 2027 तक पूर्ण साक्षर करने का दिया लक्ष्य

Leave a comment