- Post by Admin on 20-02-2022 02:57:25pm
इंडिया फास्ट 24 [न्यूज़ नेटवर्क] समाज में पति पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है जब पति पत्नी दोनों में से कोई भी इस विश्वास की डोर को तोड़ता है तो वह वैवाहिक जीवन को आगे निर्वाह करने में रोडे की तरह काम करता है ऐसा ही मामला केरल के तिरुवनंतपुरम में सामने आया है जहां पति पत्नी के रिश्ते को लेकर केरल हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है कोर्ट ने फैसले में कहा है कि यदि पति के बार-बार मना करने के बावजूद यदि पत्नी देर रात किसी पराए शख्स से बात करती है तो उसे वैवाहिक क्रूरता की श्रेणी में रखा जाएगा कोर्ट ने दंपति को इसी बिनाह पर तलाक की मंजूरी दी है हालांकि कोर्ट ने कहा कि फोन कॉल को लेकर दिए गए प्रमाण यह साबित करने के लिए काफी नहीं है कि महिला व्यभिचार में लिप्त है यह सही है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ वर्षों से संबंध अच्छे नहीं रहे हैं इससे पहले भी तीन बार अलग हो चुके हैं ऐसे में पत्नी को चाहिए था कि वह रिश्ते के प्रति ज्यादा सतर्क रहती हालांकि उसने ऐसा नहीं किया है कोर्ट में सौंपे गए दस्तावेजों के आधार पर पत्नी दिन में तीसरे शख्स से कई बार और रात के समय भी बात करते थे कोर्ट ने इसी बात को लेकर कहा कि यह वैवाहिक क्रूरता की श्रेणी में रखा जाना चाहिए ।
