- Post by Admin on 24-09-2025 03:56:50pm
भिंड / मध्यप्रदेश/ (मुकेश मिश्रा)/जिला के अंतर्गत भिंड ब्लॉक में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल व कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल जिला सहसमन्वयम विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार 20 सितम्बर 2025 को उल्लास नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित हुई। निर्धारित समाजिक चेतना केन्द्र 191 पर पहिले से प्राप्त लक्ष्य 12,500 के विरुद्ध 11,154 नवसाक्षरों ने भाग लिया जिसमे से 1346 परीक्षार्थी अनुउपस्थित रहे। शासन के निर्देशों के पालन में संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा सुबह 10 बजे से भोपाल के निर्देशानुसार पुनः 6 माह बाद परीक्षा की गई। राज्य शिक्षा केंद्र अनुपस्थित एवं अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की परीक्षा प्रत्येक सामाजिक चेतना केन्द्र पर आयोजित की जावेगी इस परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य असाक्षरता का कलंक देश एवं प्रदेश हटाना है यह परीक्षा सुबह 11 से 5 बजे तक आयाजित की जायेगी

