चौ. यदुनाथ सिंह की स्मृति में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन, महिलाओं ने डाली  आहुतियां

भिण्ड( मुकेश मिश्रा ) / शहर के जाने माने प्रमुख समाजसेवी स्व. यदुनाथसिंह चतुर्वेदी एडवोकेट की पुण्य स्मृति में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन वीरेंद्र वाटिका में मंगलवार को किया गया। यज्ञ में स्व. यदुनाथसिंह के पुत्र वीरेंद्र चतुर्वेदी पुत्र वधु सुमन चतुर्वेदी ने भी आहुतियां डाली। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सरोज-रामकेश बघेल ने स्व. यदुनाथ सिंह चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ का शुभारंभ गायत्री परिवार के विद्व जनो ने सुबह ८ बजे से शुरू किया और अपरान्ह ११ बजे तक विधिविधान से यज्ञ किया गया। यज्ञ में वीरेंद्र चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी सुमन चतुर्वेदी के साथ आहुतियां डाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मंडल की महिलाएं भी पीले वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में मौजूद रही। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, जन्मदिन, अन्न प्रासन, विद्यारंभ संस्कार, विवाह दिवस, मंत्रदीक्षा संस्कार भी वेदमंत्रों के बीच कराए गए। आयोजक सुमन चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री परिवार सनातन धर्म की अलख देश भर में जगा रहा है। सबसे ज्यादा खुशी की बात है कि इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं है। योग्यता का सम्मान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में साधु संतो का भंडारा आयोजित किया गया। संतो को दान दक्षिणा भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महिला अंर्तराष्ट्रीय की महिला विंग ने भी बढ़चढक़र भागीदारी की। इससे पूर्व सोमवार को दीपयज्ञ का आयोजन भी वीरेंद्र वाटिका स्थित मंदिर में किया गया। -------

चौ. यदुनाथ सिंह की स्मृति में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन, महिलाओं ने डाली  आहुतियां

Leave a comment