25 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन कल

भिंड ( मुकेश मिश्रा)/ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ भोपाल के आव्हान पर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम से जिला भिंड में माननीय कलेक्टर महोदय को दिनांक 24/09/2024 को दिया जाऐगा। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री सुरेश चंद्र बादल, संभागीय सचिव श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह परमार जिला मंत्री प्रवेंद्र शर्मा,मध्य प्रदेश अध्यापक संवर्ग के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह भदोरिया एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला भिंड के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य , शाम को 4:30 पर श्रीमान जिलाधीश महोदय कार्यालय कलेक्ट्रेट भिंड में एकत्रित होंगे । सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों एवं जिले के सभी कर्मचारी साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में कलेक्टर परिसर में उपस्थित होकर एकता का सफल प्रदर्शन करने का कष्ट करें।*

25 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन कल

Leave a comment