भिंड में परीक्षा केंद्र प्रेक्षक पर कलेक्टर की  कार्यवाही

भिंड में चल रही हाई स्कूल/ हायर सेकंडरी परीक्षा जलपुरा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हॉल में अन्य लोगों के प्रवेश का वीडियो केंद्र में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गया इसी को कलेक्टर सतीश कुमार एस ने संज्ञान में लेकर प्रेक्षक केंद्र क्रमांक 138022 के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।यह वीडियो 5–3–2022 को परीक्षा के दौरान का है । कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस में उल्लेख किया है कि जब परीक्षा चल रही थी तब परीक्षा कक्ष क्रमांक में नियुक्त किए गए प्रयवेक्षको के अतिरिक्त अन्य 4 व्यक्तियों के द्वारा परीक्षार्थियों को नकल कराते हुए सी सी टी वी के कैमरे में कैद होने का वीडियो मिला है । इसको कलेक्टर भिंड ने परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर ला परवाही आपत्तिजनक कृत्य मानते हुए प्रेक्षक के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल जवाब मांगा है । परीक्षा कक्ष में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को निलंबन के साथ ही प्रेक्षक को दिए नोटिस में कहा गया है कि यदि समक्ष में आकर जवाब प्रस्तुत नही किया गया तो एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी । जिसके लिए प्रेक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे ।

भिंड में परीक्षा केंद्र प्रेक्षक पर कलेक्टर की  कार्यवाही

Leave a comment