- Post by Admin on 12-08-2024 04:03:21pm
कलेक्टर ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता की दिलाई शपथ/(भिण्ड 12 अगस्त 2024/मुकेश मिश्रा)/कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ में कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः यह अति आवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने भिण्ड को नशामुक्त कराने का दृढ़ निश्चय करें। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपने देश को नशामुक्त करने लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास करूँगा।

