- Post by Admin on 07-10-2024 03:50:27pm
मध्यप्रदेश भिंड (मुकेश मिश्रा)/ भिंड जिलें में गुम हो रहे मोबाईलों के आवेदन पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ० असित यादव को लगातार प्राप्त हो रहे थें पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा उक्त आवेदनो पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हे ट्रैस करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक को निर्देशित किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला भिण्ड के समस्त थानो को CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाईल ट्रैस कर थाना स्तर पर एवं सायबर सेल टीम को शीघ्र बरामद करने हेतु लगाया गया था। वरिष्ट अधिकारियों के निदेर्शों के परिपालन में उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री दीपक तोमर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार उईके के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये सायबर सेल टीम एवं समस्त थानों की टीम ने मोबाईल गुम सम्बन्धी आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के मोबाईलो को ट्रैस कर बरामद किया गया। सायबर सेल द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से समस्त थानों को प्रशिक्षण देकर मोबाईल को ट्रैस करने हेतु निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था। इसी कम में CEIR पोर्टल के माध्यम से जिला भिण्ड में मार्च-2024 से आज दिनांक तक कुल 221 मोबाईलों को ट्रैस कर बरामद किया गया है जिनकी अनुमानित कीमत 51,00,000 रुपये है। उक्त सभी मोबाईल को जिला भिण्ड के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तथा कई राज्यो (उ०प्र०, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट, झारखण्ड, केरल, असम, छत्तीसगढ) से बरामद किये गये जो कि रीयलमी, ओपो, वीवो, एमआई, सैमसंग, टैक्नों, इनफिनिक्स, मोटोरोला, बनप्लस आदि कम्पनी के हैं, जिनका आज दिनांक 07.10.24 को पुलिस कन्ट्रोल रुम जिला भिण्ड में आयोजित कॉफेन्स में भिण्ड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, सायबर सेल की टीम एवं थानों की टीम द्वारा मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गया है। मोबाईल वर्तमान मे भारतीय सेना, होमगार्ड, पुलिस में तैनात जवानों के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों, माली, खिलाडी, स्टूडेन्ट, ग्रहणी महिला, अध्यापक, पत्रकार एवं आमजन आदि के थें इनमे से कुछ आवेदक ऐसें है जो मोबाईल खरीद ही नही पायें, कई लोगो द्वारा बताया गया कि रास्ते में काम पर जाते समय मोबाईल गुम हो गया था परन्तु जब आज मेरा मोबाइल खोजकर वापिस किया गया, तो मुझे बहुत खुशी हुई। मोबाईल धारकों को मोबाईल वापस मिलने पर सभी के चहरे पर पुनः मुस्कान आ गयी मोबाईल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल तथा थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सराहनीय भूमिका- सायवर सेल टीम उक्त उल्लेखनीय कार्य मे सायबर सेल स०उ०नि० सत्यवीर सिहं, प्रआर0 982 प्रमोद पाराशर, प्रआर0 566 महेश कुमार, प्रआर0 315 सतेन्द्र यादव, आर 281 आनन्द दीक्षित, आर0 637 राहुल यादव, आर० 69 हरपाल, आर0 1307 पवन यादव। थाना स्तर पर कार्यरत टीम आर0 1169 ज्ञानेन्द्र मिश्रा थाना देहात, आर0 614 सर्वेश तोमर थाना गोहद चौराहा, आर0 27 विवेक करन थाना सिटीकोतवाली, आर0 784 मोनू किरार थाना मौ, आर0 675 पदम सिंह रावत थाना मेहगावं, ।

