- Post by Admin on 12-08-2024 03:41:56pm
कलेक्टर ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने अपील की **************************************************************************** /भिंड/ 12 अगस्त 2024/(मुकेश मिश्रा )/हर घर तिरंगा अभियान’’ अंतर्गत नगर परिषद मौ में ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया साथ ही लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा को कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा सम्मान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी लोगों से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने अपील की। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वंदना सज्जन सिंह यादव, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, सीएमओ श्री महेश पुरोहित, बीईओ गोहद श्री श्याम किशोर भारद्वाज, थाना प्रभारी श्री संतोष यादव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करने के उद्देश्य से नगर परिषद मौ में शासकीय कन्या शाला से शुरू होकर गांधी गुलंबर बेहट तिराहा, रतवा चौराहा से मेला महोत्सव तक सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के सभी नागरिकों से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा रैली का समापन किया गया। तिरंगा रैली के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत बरुआ तालाब पर पौधारोपण किया गया।

