- Post by Admin on 14-06-2022 08:42:24pm
भिंड (मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट ) / भिंड जिले में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में शराब माफियाओं पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक कराने की दिशा में इसे बड़ी कार्यवाही कहा जा सकता है भिंड जिले की पुलिस का शराब माफिया पर लगातार बड़े प्रहार किए जा रहे हैं उसी के चलते आज मिहोना थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर 440 अवैध शराब की पेटी लगभग कीमत 1600000 रुपए सहित कुल मशरू का 35 लाख ₹50 हजार का जप्त करना शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार है। हालांकि जो शराब पुलिस ने जप्त की है उस पर भिंड की शील लगी हुई है भिंड पुलिस के लिए शराब माफियाओं पर कार्रवाई करना एक चुनौती से कम नहीं है क्योंकि इन माफियाओं के तार दूर तक जुड़े होते हैं ऐसे में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान और उनकी टीम जिस मुस्तैदी से अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही है उससे माफियाओं के हौसले जरूर परास्त होंगे हालांकि माफिया रोज नित्य नए हथकंडे अपनाते हैं लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग ही जाती है अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए जितना सुकून भरा है ।उतना ही आमजन के लिए भी है। चुनावों को लेकर भिंड जिले का जो पूर्व का इतिहास रहा है उससे सभी भलीभांति परिचित हैं यहां लोग चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर इसे प्रतिष्ठा का चुनाव मान लेते हैं जबकि लोकतंत्र में जनता के निर्णय को शिरोधार्य करना चाहिए ! बावजूद इसके लोकतंत्र में जनता के निर्णय को शिरोधार्य करना उनके लिए मुश्किल होता है ।और इसी भावना से धीरे-धीरे अपराध पनपने लगता है और वोटिंग होते-होते परिणाम तक और उसके बाद तक यह अपराध बोध बना रहता है यही वजह है कि प्रशासन इस और जनता और प्रत्याशियों को लगातार समझाइस दे रहा है

