पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान बोले एक पौधे की सेवा दस बच्चों की सेवा के बराबर

भिण्ड। ( इंडिया फास्ट 24 ) / आजादी के अमृत महोत्सव का अभियान इस समय हर घर तिरंगा फहराये अभियान चलाया जा रहा है, उसी तारतम्य में पुलिस लाईन में 75 वें स्वतंत्रता दिवस की रिर्हसल को चैक व रक्षा बंधन त्योहार पर पुलिस लाईन में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ भिण्ड डीएम व एसपी ने वृक्षारोपण कर लोगों को अपील की कि आप लोग भी अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें। जिलाधीश सतीश कुमार एस व पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस लाईन मेें पौध रोपण किया, वहीं सभी जिलेवासियों से अपील की कि आप लोग भी बरसात के मौसम में कम से कम एक पौधा जरूर लगायें, द्वय अधिकारियों ने कहा कि पौध रोपण से जहाँ पर्यावरण संतुलन बनाये रखने से भरपूर ऑक्सीजन की मदद मिलेगी, वहीं पशु पक्षियों को छांव और मानव जाति को जीवनभर फल की प्राप्ति होती रहेगी। पौध रोपण से वातावरण शुद्ध होता है तथा पौधे कार्बन डाय ऑक्साइड गैस लेकर ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं, इससे मनुष्य को साँसों की कमी नहीं होती। पशु पक्षियों के कलरव से वातावरण में शांति का अहसास बेहद सुख की अनुभूति कराता है। पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि अमरूद का पौधा लगाते हुये अपील की कि एक पौधा लगाने से दस बच्चों के बराबर पुरूषार्थ माना गया है, इसलिए सभी लोग जरूर नीम, आम, जामुन, बरगद, पीपल, महुआ का एक पेड़ लगाकर उसकी सम्पूर्ण सुरक्षा अवश्य करें।

पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान बोले एक पौधे की सेवा दस बच्चों की सेवा के बराबर

Leave a comment