सिनेमा कलाकर केदार बराकला को आया हार्ट अटैक, ग्वालियर में भर्ती

चौ. यदुनाथ सिंह की स्मृति में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन, महिलाओं ने डाली आहुतियां पी- ०२ सभी फोटो लगाएं भिण्ड। शहर के प्रमुख समाजसेवी स्व. यदुनाथसिंह चतुर्वेदी की पुण्य स्मृति में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन वीरेंद्र वाटिका में मंगलवार को किया गया। यज्ञ में स्व. यदुनाथसिंह के पुत्र वीरेंद्र चतुर्वेदी पुत्र वधु सुमन चतुर्वेदी ने भी आहुतियां डाली। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सरोज-रामकेश बघेल ने स्व. यदुनाथ सिंह चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ का शुभारंभ गायत्री परिवार के विद्व जनो ने सुबह ८ बजे से शुरू किया और अपरान्ह ११ बजे तक विधिविधान से यज्ञ किया गया। यज्ञ में वीरेंद्र चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी सुमन चतुर्वेदी के साथ आहुतियां डाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मंडल की महिलाएं भी पीले वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में मौजूद रही। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, जन्मदिन, अन्न प्रासन, विद्यारंभ संस्कार, विवाह दिवस, मंत्रदीक्षा संस्कार भी वेदमंत्रों के बीच कराए गए। आयोजक सुमन चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री परिवार सनातन धर्म की अलख देश भर में जगा रहा है। सबसे ज्यादा खुशी की बात है कि इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं है। योग्यता का सम्मान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में साधु संतो का भंडारा आयोजित किया गया। संतो को दान दक्षिणा भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महिला अंर्तराष्ट्रीय की महिला विंग ने भी बढ़चढक़र भागीदारी की। इससे पूर्व सोमवार को दीपयज्ञ का आयोजन भी वीरेंद्र वाटिका स्थित मंदिर में किया गया। भिंड ।( मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)/ मुंबई के सिनेमा जगत में जिले का नाम रोशन करने वाले हरदिल अजीज मशहूर सिने कलाकार केदार सिंह बाराकला अचानक हार्ट अटैक नवमी एवं दशमी के दिन आ गया था जिसकी वजह से उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई। उनके परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल ग्वालियर जे एच हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया । दो दिनो तक आईसीयू में भर्ती रखा गया है। बताया जा रहा है कि ८० फीसदी ब्लाकेज आ गए है। डाक्टरों ने वाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी है। मोबाइज पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि अब हालत में काफी सुधार है ईश्वर की कृपा से एवं आप सब की दुआओं से मेरा दूसरा जन्म हुआ है । शायद अब एक-दो दिन में परहेज एवं दवाइयों के साथ डाक्टर अस्पताल से छुट्टी कर सकते हैं। शुभचिंतकों ,उनको चाहने वालों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की है और प्रार्थना की है कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। यहां पर बता दें कि उन्होंने गायों को बचाने के लिए भी बेहतरीन काम किया है। रिवाल्वर रानी समेत आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में अपनी अदाओं का जादू बिखेर चुके हैं। ----------

सिनेमा कलाकर केदार बराकला को आया हार्ट अटैक, ग्वालियर में भर्ती

Leave a comment