- Post by Admin on 20-07-2021 11:52:02am
भिंड / (ब्यूरो) / भिंड जिले के गोरमी थाना अंतर्गत दोनियापुरा में अंबाह् की ओर से आती हुई बस विद्युत लाइन से छू गई जिसकी वजह से बस में करंट दौड़ गया और 3 यात्रियों को अलका विद्युत का झटका लगने से तबीयत बिगड़ी फलस्वरूप उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना लगभग सुबह 9 बजे की है। गनीमत रही बस हल्के से ही विद्युत लाइन से छू गई नहीं तो कोई बड़ा हादसा होने में देर नहीं होती।माना कि बस ड्राइवर को इसका ध्यान रखना चाहिए था की विद्युत लाइन सड़क के नजदीक है और उसी का अंदाजा लगाकर बस को चलाना चाहिए था । लेकिन प्रश्न यह भी है की विद्युत विभाग की जिले के उन तमाम रास्तों पर जहां विद्युत लाइन या तो छति ग्रस्त है या फिर जमीन के बहुत ही नजदीक लटकी हुई है ।ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जिले के मुख्यालय से लेकर उन तमाम रास्तों का निरीक्षण करना चाहिए और जहां पर भी विद्युत लाइन व्यवस्थित ना हो उसे तत्काल सुधार कर ऐसी घटना से जनमानस की जान को बचाया जाना चाहिए ।
