महिला अपराध पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे महिला के प्रति अपराध जागरूकता के अभियान अंतर्गत दिनांक 31 मार्च 2021 को संपूर्ण मध्यप्रदेश में कुल 700 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन होगा।

भिंड ( ब्यूरो) / महिला अपराध पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे महिला के प्रति अपराध जागरूकता के अभियान अंतर्गत दिनांक 31 मार्च 2021 को संपूर्ण मध्यप्रदेश में कुल 700 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन होगा। इसके पालन में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुार दिनाक 31/03/2021 समय 4:30 शाम को ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एन०आई०सी० सेंटर कलेक्टर कार्यालय में भिंड जिले के कुल 13 थानों में इसका उद्घाटन किया जाएगा । महिला अपराध प्रकोष्ठ, भिण्ड द्वारा इन सभी थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क का सेंटर बनाया गया है और इनके संचालकों को वेबीनार के माध्यम से ट्रेनिंग मुहैया कराई गई है साथ ही सर्कुलर और किताबो का वितरण भी किया गया है। यह ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क पुलिस, विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास ,स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ,श्रम विभाग ,अनुसूचित जाति जनजाति विकास विभाग वा गैर सरकारी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में काम करेगा। यह ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क,महिला शिकायतकर्ता को प्रथम संपर्क बनाना, महिला शिकायतकर्ता को कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना, कानूनी प्रक्रिया समझाना, कानूनी हर संभव मदद कराना, महिलाओं की समस्याओं का संस्थानों के माध्यम से मदद कराना ,महिलाओं को मेडिकल,आर्थिक, पुनर्वास सहायता में मदद कराना, महिला अपराध के बाहुल्य क्षेत्र को चिन्हित कर कार्यवाही करना।इसके तहत प्रत्येक उर्जा हेल्प डेस्क संचालक का प्रशिक्षण करवाया गया है प्रत्येक थानों पर पोक्सो से संबंधित किताबें का वितरण किया गया है ऊर्जा हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश पीड़ित महिलाओं के लिए एक अलग कक्ष की व्यवस्था करना है जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत आसानी से कर सकें। स्थान - एन आई सी सेंटर, कलेक्ट्रेट भिण्ड दिनांक व समय- 31 मार्च 16:30 बजे से।

Leave a comment