- Post by Admin on 07-03-2025 05:30:39pm
दिनांक:- 07.03.2025/(मुकेश मिश्रा)/ ग्राम रहावली उवारी में गोली मारकर युवक को घायल करने वाले दो आरोपियो को थाना लहार पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लहार पुलिस द्वारा एक 315 बोर का देशी कट्टा, खाली खोखा, एक पिस्टल जप्त की गई भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री असित यादव जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक जी द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल एसडीओपी अनुभाग लहार को निर्देशित कर एक टीम का गठन किया गया। उस टीम द्वारा गम्भीरता से आरोपियों की पतारसी करते हुए कल दिनाँक 06.03.2025 को आरोपी दीपू कुशवाह पुत्र रामबाबू कुशवाह उम्र 24 साल निवासी ग्राम रहावली उवारी थाना लहार को रहावली उवारी का नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा आरोपी अखिलेश कुशवाह घायल होकर ग्वालियर में भर्ती था। इलाज उपरान्त थाना लहार उपस्थित आने पर पुलिस व्दारा गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों की निशादेही में उनके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का खाली खोखा तथा एक पिस्टल जाम की। दिनांक 04.03.2025 को मजरूबी हालत में फरियादिया ने सरकारी अस्पताल लहार में दीपू कुशवाह, अखिलेश कुशवाह, अरविन्द कुशवाह ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे जाति सूचक गॉलिवा दी तथा उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने आये एक युवक के ऊपर गोली चलाई जो उसकी छाती में लगी जो वर्तमान में उपचाररत है। महिला की रिपोर्ट पर से अप.क्र.43/2025 धारा 109,296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस एवं 3(ii) (v),3(1) द.3 (1)थ एससी एसटी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घटना दिनाँक को तत्काल एसडीओपी महोदय श्री प्रवीण त्रिपाठी जी व थाना प्रभारी लहार निरीक्षक रविन्द्र शर्मा मय फोर्स के रवाना होकर सीएचसी लहार व घटना स्थल रहावली उवारी पहुंचे थे तथा पुलिस बल द्वारा अविलम्व घायलों को सीएचसी लहार में भर्ती कराया था। आज दिनाँक 07.03.2025 को गिर शुदा आरोपियो को पूछताछ उपरान्त माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में निम्नांकित की सराहनीय भूमिका रही - श्री प्रवीण त्रिपाठी एसडीओपी महोदय अनुभाग लहार, निरीक्षक रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी थाना लहार, उनि. आशीष यादव, का. उनि. मुन्शी लाल डोंगर, का. उनि. भैयालाल सनोरिया, का. प्र. आर. 1125 शैलेन्द्र सिंह, का.प्र.आर.551 सुनील शर्मा, का.प्र.आर.501 रामराज गुर्जर, आर.1233 सुभाष जाट, आर. 1250 विशाल मिश्रा, आर. 1244 अरविन्द सिंह, आर. 48 जय कुमार, आर. 1356 अक्षय दीक्षित, आर.917 लाखन जाट, आर.201 सुशील शर्मा, आर.62 अजय यादव, आर. 128 श्याम गुर्जर, आर. 106 आदित्य गुर्जर, आर. 1048 धर्मेन्द्र तोमर, आर. 1375 संदीप बरसेना, आर.522 सतेन्द्र, महिला आर.520 नसरीन, महिला आर.140 रानी, आर. र.चालक 1179 धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

