- Post by Admin on 07-01-2023 11:11:55am
भिंड मध्य प्रदेश/ भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को बधाई देने के लिए लोगों का लगा तांता। दरअसल भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान अपनी बेहतरीन पुलिसिंग के लिए तेजतर्रार रूप में जाने जाते हैं जिस उद्देश्य से उन्हें भिंड भेजा गया था उस पर सफल साबित हुए हैं। ऐसे तेजस्वी तेजतर्रार एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का आज 38 वां जन्मदिन है इंडिया फास्ट 24 डिजिटल न्यूज़ की ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को भिंड में सफल पंचायत चुनाव कराने के उद्देश्य से भेजा गया था जिस पर उन्होंने खरा उतर कर यह साबित कर दिखाया कि उनकी पुलिसिंग का जवाब नहीं है। भिंड जिले में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान की बदौलत इतिहास में पहली बार पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव निर्विघ्न संपन्न हुए, पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भिंड के लोगों ने उन्हें धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। बदमाशों, चोर डकैतों के नाम से बदनाम भिंड को बदमाशों एवं चोरी की वारदातों पर लगाम लगाकर भिंड में शांति का माहौल बनाया पिछले 1 वर्ष के कार्यकाल में क्राइम पर अंकुश लगाकर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बेहतर पुलिसिंग को साबित करके दिखाया। भिंड में बरसों से अवैध शराब का कारोबार होता चला रहा था, मगर फ्रेंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भिंड से शराब तस्करों को जमींदोज करके दिखाया। अवैध शराब की कई फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया और बड़ी ओपी सप्लायर तक पहुंचकर भिंड से अवैध शराब कारोबार का नामोनिशान मिटा दिया। भिंड में आई भीषण बाढ़ में अपनी जान जोखिम में डालकर स्वयं मोर्चा संभालते हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे उनको हर संभव मदद मुहैया कराकर उनके बीच एक सच्चे सेवक के रूप में डटे रहे। भिंड जिले में पहली बार अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है पिछले सप्ताह में करीब 2 दर्जन से अधिक अवैध रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्यवाही कर शहर में चोरी छुपे रेत के कारोबार का सफाया कर दिखाया। भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने आमजन के अलावा पुलिस, सेना में शहीद के परिजनों की भी फरियाद सुनकर उन्हें हर संभव मदद दिलाई और समय-समय पर उन्हें सम्मानित करने का काम भी किया। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान बेहतर पुलिसिंग के अलावा खेलों में भी पीछे नहीं हैं उन्होंने शासन प्रशासन के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में सर्वाधिक रन बनाकर साबित कर दिखाया कि वह खेलों में भी किसी से पीछे नहीं है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से कई उल्लेखनीय कार्य किए, उन्होंने पुलिस टीम के साथ होली पर्व पर जिले में शांति का माहौल बनाने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक होली मिलन समारोह का आयोजन कर अपने पुलिस जवानों का दिल भी जीता। बागेश्वर महाराज के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दंदरौआ धाम में आयोजित हनुमान कथा में समुचित व्यवस्था को लेकर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को बागेश्वर महाराज एवं दंदरौआ सरकार के द्वारा आभार व सम्मानित किया था उनके अलावा कई समाजसेवी संगठन भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर भिंड की सोशल मीडिया पर रात से ही बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश देने का कीर्तिमान बन रहा है तो वही जिले के कई दिग्गज राजनेताओं, अधिकारियों, पत्रकारों,समाजसेवियों एवं आमजन के द्वारा शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। अपनी बेहतर पुलिसिंग की दम पर सब के दिलों पर राज करने वाली भिंड के तेजतर्रार हंसमुख, मिलनसार एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को एक बार फिर इंडिया फास्ट 24 डिजिटल न्यूज़ चैनल की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।

