- Post by Admin on 16-07-2023 10:53:10am
भिंड/(ब्यूरो रिपोर्ट)/ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह के बेटे भरत चतुर्वेदी के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली शहर के मुख्यमार्ग से निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे । और उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की जन विरोधी, युवा विरोधी नीतियों को सूचीबद्ध कर राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा है। भरत चतुर्वेदी ने ज्ञापन के माध्यम से भिंड के युवाओं की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा जिस प्रकार से वर्तमान की बीजेपी सरकार युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने का काम कर रही है।उससे प्रदेश और युवा दोनों का भविष्य खतरे में है। प्रतिभावान छात्रों के भविष्य के साथ जिस प्रकार से नोकरियों के तथाकथित रोज नए भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं ।इससे प्रदेश का नाम बदनाम तो हो ही रहा है वहीं छात्रों का भविष्य भी अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन के द्वारा प्रदेश में हो रहे घोटालों की जांच सी बी आई से कराने की मांग की है। साथ ही नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से स्तीफा की भी मांग की है।

