- Post by Admin on 02-03-2025 07:57:04pm
भिंड (मुकेश मिश्रा)/ दिनांक 2 मार्च 2025 को प्रातः 7:00 बजे खंड शिक्षा अधिकारी श्री कै.जी. शर्मा एवं श्री राजीव शर्मा प्राचार्य श्री उमेश सिंह भदौरिया के द्वारा पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल पावई के विद्यार्थियों की शैक्षिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखा कर दतिया के लिए रवाना किया जिसमें जौरासी हनुमान मंदिर प्राकृतिक संपदा का अवलोकन किया उसके बाद पीतांबरा पीठ पर बच्चों में के दर्शन कर अपने जीवन की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद महाराजा भवानी सिंह, श्री विजय बहादुर सिंह तथा महाराज परीक्षित की छतरी का अवलोकन कर के शिलालेखों को पढ़ा और समझा उनके संरक्षित स्मारक का अवलोकन कर वहां के शिलालेखों का सामाजिक अध्ययन किया उसके बाद महाराज विजय बहादुर की छतरी का अवलोकन कर उनके जीवन चरित्र को जाना शैक्षिक भ्रमण में विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों ने उनके बारे में अपने शिक्षकों से जाना शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने रास्ते में अंताक्षरी बौद्धिक खेलों का आनंद भी उठाया शैक्षिक भ्रमण में 80 से अधिक विद्यार्थी एवं प्रभारी प्राचार्य श्री सुदामा लाल दुबे, भ्रमण प्रभारी श्री राकेश सिंह राजपूत, श्री बदन सिंह बघेल, जन शिक्षक श्री कमलेश पिप्पल, सुनील शर्मा आशा बघेल, रजनी कौशल, उमाशंकर शाक्य,राम कुमार मिश्रा, महावीर सिंह, मिथिलेश राजपूत आदि ने शैक्षिक भ्रमण करने में बच्चों को नियमबदू तरीके से शैक्षिक भ्रमण करने में सहयोग प्रदान किया

