- Post by Admin on 22-04-2025 07:18:30pm
भिण्ड 22 अप्रैल 2025/(मुकेश मिश्रा)/ मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 62 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील दुबे, अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में जनपद पंचायत भिण्ड अंतर्गत ग्राम भदाकुर निवासी श्री दशरथ सिंह ने श्रवण बाधित होने के कारण जनसुनवाई में आवेदन देकर कान की मशीन दिलाये जाने की मांग की। अपर कलेक्टर श्री एल.के. पाण्डेय ने सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में ही अपर कलेक्टर द्वारा श्री दशरथ सिंह को कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। कान में मशीन लगते ही श्री दशरथ सिंह को सब कुछ साफ सुनाई देने लगा। श्री दशरथ सिंह बेहद खुश हुए और शासन-प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दिया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

