प्रभारी मंत्री ने आंगनवाड़ी के बच्चों को कपड़े व पोषण आहार वितरित किए

खबर भिंड से है जहां आज मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं राजस्व विभाग मंत्री साथ ही भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अडाप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए कपड़े पोषण आहार एवं उपयोग होने वाली सामग्री वितरित की । इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम में कहा कि सरकार के मंत्री भी अब आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने की कार्यवाही करने जा रही है ।

Leave a comment