कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला सेनानी होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण
- Post by Admin on 19-06-2021 10:08:41pm
भिण्ड 19 जून 2021/कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने पुराना किला परिसर में स्थित जिला सेनानी होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री वरूण अवस्थी, प्लाटून कमाण्डेट एसडीईआरएफ सुश्री पूजा परिहार, अन्य अधिकारी एवं होमगार्ड सैनिक उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने जिला सेनानी होमगार्ड कार्यालय के स्टोर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बोट, सैफ्टी हार्नेंस सहित आपदा के समय में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने आपदा के समय लोगों की मदद कैसे करें की स्थिति को भी जाना। उन्होंने आपदा के समय होने वाली कठिनाईयों के बारे में होमगार्ड सैनिको को समझाईस दी।
