अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान

भिंड [ मुकेश मिश्रा ]अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया जा रहा है पूरे मध्य भारत में सदस्यता अभियान जिसमें परिषद ने भिंड जिले में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद मध्य भारत के संगठन छात्र नेता अमन भारद्वाज ने छात्रों को संबोधित कर कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसकी स्थापना सन् 9 जुलाई 1949 को स्व बलराम मधोक द्वारा की गई थी यह एक गैर राजनीतिक संगठन है जो कि छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है परिषद का ध्येय ज्ञान,शील,एकता है विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है सन् स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है इसीप्रकार भारद्वाज ने कहा अभाविप ने हर एक केंपस के लिए अलग अलग योजना बनाई है जिसके कारण हर केंपस के द्वारा कार्यकर्ता छात्रों को जोड़ने का काम किया जाता है इसीप्रकार उन छात्रों को अभाविप के विभिन्न प्रकल्पों एवं गतिविधियों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व निर्माण के विकास के लिए काम करता है इसीप्रकार विद्यार्थी परिषद उन सभी विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुरूप नेतृत्व प्रदान करने के लिए मंच प्रदान कराती है इसी प्रकार अमन भारद्वाज ने कहा छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति होती है राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थीयों के बीच शिक्षा चरित्र व संस्कार के भाव को विकसित रहा है इसीप्रकार शहरी एवं ग्रामीण के हर केंपस को विद्यार्थी परिषद द्वारा जोड़ा जायेगा सदस्यता अभियान के दौरान विद्यार्थी परिषद के सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

Leave a comment