अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन 1 मई को अहरोली काली में
- Post by Admin on 30-04-2022 12:01:29pm
भिंड मध्य प्रदेश / पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री हरिज्ञान सिंह बौहरे की पुण्यतिथि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं विचारक स्वर्गीय श्री हरज्ञान सिंह बोहरे पूर्व विधायक अटेर जिला भिंड की 41 वी पुण्यतिथि ऐतिहासिक "मई दिवस" (01मई) के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम उनकी जन्मस्थली ग्राम अहरोली काली स्थित प्राचीन हवेली के प्रांगण में दिनांक 1 मई 2022 दिन रविवार समय सुबह 9:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक बीके बौहरे एवं आशीष बौहरे ने अंचल के सभी प्रबुद्धजनों किसान भाइयों सम्माननीय पत्रकार बंधुओं सहित सभी आदरणीय मजदूर भाइयों से उक्त कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
