प्रभारी मंत्री पटेल भिंड में दो दिवसीय दौरे पर

*भिण्ड।* / (संवाददाता)/भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल अपने दो दिवसीय निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ रमेश दुबे के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संगठन आत्मक चर्चा करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा चलाई जा रही मतदाता सूची पुन निरीक्षण कार्य के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बिहार में नया इतिहास रचने का कार्य किया है। इसके लिए आगामी चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए हमें प्रत्येक बुथ, मतदाता सूची में सर्व समाज के नाम जुड़वा कर अपनी ताकत को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ता का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को गति प्रदान करें। साथी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं को हर समाज तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ताओं को करना है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर रमेश दुबे ने अपने निवास पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ निवास पर भोजन भी किया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने भाजपा नेता डॉक्टर रमेश दुबे के चाचा जी स्वर्गीय लक्ष्मण गोपाल दुबे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।दुबे के निवास स्थान पर पहुंच कर प्रभारी मंत्री से कई कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की

प्रभारी मंत्री पटेल भिंड में दो दिवसीय दौरे पर

Leave a comment