- Post by Admin on 25-11-2022 06:06:10pm
भिंड से मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट / खबर भिंड से आ रही है जहां आज 66 भी राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग बालक एवं बालिका 19 वर्षीय की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है मध्य प्रदेश के 10 संभाग के बालक एवं बालिका भाग लेने आए हैं जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन सिंह जादौन ने बताया कि भिंड जिले के लिए गौरव की बात है इस प्रकार की पहली प्रतियोगिता भिंड जिले में आयोजित की जा रही है इससे जिले के उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा जिले में ही सीखना चाहते हैं । उनके लिए जिले में भी बॉक्सिंग सीखने की सुविधा है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 23 नवंबर को हुई थी और अब 26 नवंबर को इस प्रतियोगिता का समापन होगा इस मौके पर भिंड के खेल प्रेमियों के साथ समाजसेवी देवेंद्र सिंह भदोरिया दद्दा मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।समाज सेवी देवेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि हम बच्चों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं । भिंड के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है

